Udyog Ratna Award news, Jagannath Polymers team members standing together in an office with a whiteboard

जयपुर के जगन्नाथ पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड को उद्योग रत्न पुरस्कार

उद्योग विभाग द्वारा प्रदान किए गए उद्योग रत्न पुरस्कार में  जयपुर के जगन्नाथ पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड (JPPL) को सम्मानित किया गया है। राजस्थान सरकार के द्वारा जारी किया गया यह वार्षिक पुरस्कार राजस्थान के छोटे और मध्यम उद्यमों को उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए प्रशंसा प्रदान करता है। जगन्नाथ पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री पूरणमल अग्रवाल माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

जगन्नाथ ग्रूप  उत्कृष्ट व्यावसायिक अनुभव के साथ प्लास्टिक एवं अन्य पैकेजिंग उत्पादों के उत्पादन में विशेषज्ञ हैं। वर्ष 1995 में स्थापित होने के बाद से, यह उद्यम देश और विदेश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा  है। आज, उन्हें उत्कृष्ट उत्पादों और उच्च गुणवत्ता के कारण एक प्रतिष्ठित निर्माता के रूप में जाना जाता है।

 

निर्यात केंद्रित अनुसंधान से आसान हुई राह

 

पिछले कुछ वर्षों से कम्पनी ने अपना सारा ध्यान अनुसंधान में लगा दिया है। उत्पादन में नवाचार के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक हमारा निरंतर रिसर्च और विकास है। ग्लोबल उपभोक्ताओं के आवश्यकताओं को समझ कर उनके लिए नवीनतम तकनीक और उपकरणों का उपयोग किया। कम्पनी ने पिछले कुछ साल से निर्यात पर ध्यान केंद्रित कर अपने उत्पाद कई देशों तक पहुँचा दिए हैं। 

 

संघर्ष और साहस का प्रतीक

 

1995 में शुरुआत से लेकर अब तक जगन्नाथ ग्रूप कई संघर्ष और समस्याएं देखने के बावजूद एक विकासशील संगठन के रूप में उभरा है। एक छोटी  सी फ़ैक्टरी से शुरुआत कर पूरणमल अग्रवाल इसे अब तक अपनी मेहनत और अनुशासन से तेज गति से वृद्धि कर कर पाए है।हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि हम सत्य, न्याय, ईमानदारी और परमेश्वर की कृपा के साथ अपना व्यवसाय करें। आज जगन्नाथ ग्रूप के अलग अलग राज्यों में विनिर्माण इकाइयां है|

 

टीम को दिया पूरा श्रेय

 

अवार्ड मिलने की सूचना  के बाद पूरणमल जी ने कहा कि बेहद गर्व की बात है कि हमारी कंपनी जगन्नाथ को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। किसी भी सफलता को हासिल करने में व्यक्ति विशेष नहीं पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान होता है।मेरा परिवार और टीम मेरी शक्ति है और इनका साथ मुझे और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देता है।  मैं पूरी जगन्नाथ टीम की ओर से  विनम्रतापूर्वक अपने सभी ग्राहकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए यह दावा करता हूँ कि हम आगे भी अपने काम के प्रति निष्ठा से जुटे रहेंगे और सभी ग्राहकों की सेवा में सदैव उत्कृष्टता के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने राजस्थान सरकार को  भी बहुत धन्यवाद दिया। 

 

Related products from Jagannath Polymers

Contact us for bulk orders, quotes and export enquiries.

Request a Quote